सुमित्रा महाजन जब सुषमा स्वराज से मिलीं, तो उन्हें भद्दी बातें कही गईं
डियर ट्रोल! खाली वो नहीं, आप हैं.
सुमित्रा महाजन और सुषमा स्वराज. सुमित्रा महाजन. पिछली लोकसभा में स्पीकर थीं. और सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थीं. दोनों ही बीजेपी के दो बड़े चेहरे हैं. पिछले महीने लोकसभा चुनाव निपटे हैं. मोदी दोबारा पीएम बने हैं. उनकी नई सरकार भी बन गई है. लेकिन इस बार सुमित्रा महाजन लोकसभा स्पीकर नहीं होंगी क्योंकि उन्होंने चुनाव ही नहीं लड़ा. वहीं, सुषमा ने भी चुनाव नहीं लड़ा. बस इसी बात के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
दरअसल, सुमित्रा महाजन मिलने गईं थीं सुषमा स्वराज से. उनके घर पर. उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी.
उन्होंने लिखा-
'आज ही पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी से भी उनके निवास पर मुलाकात की। मेरा सुषमाजी के साथ संसद, सरकार और परिवार सब जगह का रिश्ता है। मैं उनके भाषणों की प्रशंसक हूं। ईश्वर से सुषमाजी को जल्द स्वस्थ और दीर्घायु प्रदान करने की कामना करती हूं।'
आज ही पूर्व विदेश मंत्री माननीय सुषमा स्वराज जी से भी उनके निवास पर मुलाकात की. मेरा सुषमाजी के साथ संसद, सरकार और परिवार सब जगह का रिश्ता है. मैं उनके भाषणों की प्रशंसक हूँ. ईश्वर से सुषमाजी को स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें. @SushmaSwaraj
— Sumitra Mahajan (@S_MahajanLS) June 13, 2019
इस ट्वीट पर दयाशंकर मोनीवाल नाम के एक यूजर ने आकर गंध फैला दी. उसने दो बड़े महिला नेताओं को बेहद भद्दी बात कही.
सुषमा और सुमित्रा दोनों ही इस सरकार का हिस्सा नहीं हैं. स्वराज ने चुनाव लड़ने से पहले ही इनकार कर दिया था. जबकि टिकट के ऐलान में बीजेपी की टालमटोल के बाद सुमित्रा ने भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. वह इंदौर सीट से आठ बार सांसद रह चुकी हैं. दोनों के सरकार से बाहर हो जाने पर तंज कसते हुए उस यूजर ने ट्वीट किया था.
उस यूजर ने जो बात लिखी उसको पढ़कर किसी को भी गुस्सा आ सकता है. सुमित्रा ने जवाब दिया-
सुषमा स्वराज के ट्रोल को जवाब का स्क्रीनशॉट.
इसके बाद कई लोग सुमित्रा महाजन के सपोर्ट में आए. उन्होंने ट्वीट कर उस यूजर को काफी खरी-खरी सुनाई.
राहुलजी इनको सच दिखाने के लिए बहुत धन्यवाद. व्यक्ति की ऊंचाई उसके कार्यों से और शब्दों से होती है. आप तो भाषा की मर्यादा एवं पवित्रता दोनों पर ध्यान देते हैं . हमें और आपको अपने किए कार्यों पर गर्व है.
— Sumitra Mahajan (@S_MahajanLS) June 14, 2019
हमें तो लगता है कि स्वराज और महाजन को खाली बताने वाला यह ट्रोल असल में खुद बेहद खलिहर है. तभी इस तरह के कमेंट्स करने के लिए उसके पास बेहद फुरसत है.
इसे भी पढ़ें : केजरीवाल ने आंकड़े पेश कर बताया कि औरतों के लिए फ्री मेट्रो और बस क्यों जरूरी हैं
लगातार ऑडनारी खबरों की सप्लाई के लिए फेसबुक पर लाइक करे

