दनादन लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एमजे अकबर की बात सुनिए, हंसी छूट जाएगी

हाय, विरोधाभास!

लालिमा लालिमा
अक्टूबर 11, 2018

इंडिया में अभी मी टू मूवमेंट चल रहा है. औरतें सामने आ रही हैं. और अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रही हैं. बहुत सारे नामी लोगों के ऊपर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लग रहे हैं. नामी पत्रकार, यूनियन मिनिस्टर, बड़े-बड़े स्टार्स, हर किसी के कारनामे सामने आ रहे हैं. अभी तक अगर किसी के ऊपर सबसे ज्यादा औरतों ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं, तो वो हैं एमजे अकबर एमजे अकबर. इनके ऊपर तो 9 औरतों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

अभी तक 9 औरतों ने आरोप लगाया है. अभी तक 9 औरतों ने आरोप लगाया है.

वरिष्ठ पत्रकार गज़ाला वहाब, प्रिया रमानी, कनिका गहलोत, सुपर्णा शर्मा, शुमा राहा, प्रेरणा सिंह बिंद्रा और शुतपा पॉल, कादंबरी मुरली वेड और शबा नकवी ने एमजे अकबर के कच्चे-चिट्ठे खोले हैं. यहां इंडिया में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के ऊपर दनादन आरोप लग रहे हैं. और वो इस वक्त आराम से नाइजीरिया में हैं. खैर, हम ये कतई नहीं कह रहे कि वो वहां आराम कर रहे हैं. हम तो ये कह रहे हैं कि एमजे अकबर अफ्रीका के दौरे पर हैं, ऑफिशियल काम कर रहे हैं. इंडिया-वेस्ट अफ्रीका कॉन्क्वेल में शामिल होने गए हैं. इसलिए बिजी हैं. तो वीकेंड से पहले इंडिया नहीं आ सकते.

एमजे अकबर वीकेंड तक ही भारत आएंगे. एमजे अकबर वीकेंड तक ही भारत आएंगे.

यहां तो उनके ऊपर हैरेसमेंट के आरोप लग रहे हैं, लेकिन वहां अफ्रीका में उन्होंने औरतों को लेकर जो बात कही है, वह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मजाक है. हम इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे. हम चाहेंगे कि आप खुद पढ़ें और सोचें. ये रहा एमजे अकबर का बयान, जो उन्होंने अपने दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में दिया है-

'गरीबी को खत्म करने का सबसे सही तरीका है- महिलाओं को सशक्त करना. अगर आप औरतों पर इन्वेस्ट करते हैं, तो मतलब आप भविष्य में इन्वेस्ट करते हैं.'

 

लगातार ऑडनारी खबरों की सप्लाई के लिए फेसबुक पर लाइक करे      

Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today. India Today Group